उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही कराया गया प्रसव

जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। इस पर लगाए गए प्रशिक्षित स्टाफ दिक्कत होने पर एंबुलेंस में ही प्रसूता को सुरक्षित प्रसव करा देते हैं।

एटा। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। इस पर लगाए गए प्रशिक्षित स्टाफ दिक्कत होने पर एंबुलेंस में ही प्रसूता को सुरक्षित प्रसव करा देते हैं।

मामला जनपद के विकासखंड सकीट क्षेत्र के अंतर्गत रिजोर क्षेत्र का है। जहां गांव बहलोलपुर निवासी नीतू पत्नी संदेश कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई और जैसे ही एंबुलेंस प्रसूता को लेकर गांव से बाहर पहुंची तभी महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद एंबुलेंस को रास्ते में रोककर के स्टाफ द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला ने लड़की को जन्म दिया है।

आपको बता दें प्रसवोप्रांत तत्काल जच्चा बच्चा को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया गया है, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

आपको बता दें सुरक्षित प्रसव कराने में पायलट राहुल कुमार और ईएमटी रोहित कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button