उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक अवैध तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार,भेजा गया जेल

अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सफलता प्राप्त करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सफलता प्राप्त करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश से कार्यवाही करते हुए थाना राजपुर पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन निवासी रामलखन को एक अदद देशी अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत थाना क्षेत्र के खासबरा नहर मार्ग से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button