कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी : बबलू राजा

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने सिकंदरा विधानसभा के अंतर्गत डेरापुर नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।

ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने सिकंदरा विधानसभा के अंतर्गत डेरापुर नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में सपा के पार्टी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए विस्तार से चर्चा की। मंगलवार को कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने सिकंदरा विधानसभा के अंतर्गत डेरापुर मुंगीसापुर इत्यादि स्थानों पर आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की।इस दौरान उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी दिलाने के लिए विस्तार से चर्चा की।

photo 28 1 1

बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।सपा कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए नगरों के सभी मुहल्लों में जाकर पार्टी प्रत्यासी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करें।

photo 27

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव,पूर्व जिला सचिव पवन कटियार,शेखू खान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव उर्फ कल्लू,अनवर खान,मुन्ना,मनोज यादव,सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button