कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति-5 का बड़ा असर: रूरा पुलिस ने हत्यारे को दिलाई उम्रकैद की सजा

कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की मेहनत लाई रंग, दहेज लोभी को जेल

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति-5’ और ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना रूरा पुलिस, कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते 2014 के दहेज हत्या मामले में अभियुक्त जितेन्द्र सिंह कुशवाहा उर्फ नरेन्द्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और गवाहों के समय पर बयानों ने इस मामले को सजा तक पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को त्वरित सजा दिलाना है। रूरा पुलिस ने 2014 से लगातार इस केस की मॉनिटरिंग की और अभियोजन पक्ष के साथ मिलकर कोर्ट में पुख्ता साक्ष्य पेश किए। आज दिनांक 25 मार्च 2026 को न्यायालय ने पुलिस के साक्ष्यों को सही मानते हुए अपराधी को समाज के लिए मिसाल बनने वाली सजा सुनाई।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर लाटा में हुआ वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंत्री ने किया सम्मानित

Related Articles

AD
Back to top button