उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आरपीएस इंटर कॉलेज रूरा के अवकाशप्राप्त प्रधान लिपिक गिरीश तिवारी अब नहीं रहे

कानपुर देहात जनपद के नगर पंचायत रूरा निवासी गिरीश चंद तिवारी का निधन हो गया,वे आरपीएस इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक पद पर कार्यरत रहे और कुछ समय पहले अवकाशप्राप्त किया था। उनके निधन की सूचना प्रकार नगर वासियों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद के नगर पंचायत रूरा निवासी गिरीश चंद तिवारी का निधन हो गया,वे आरपीएस इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक पद पर कार्यरत रहे और कुछ समय पहले अवकाशप्राप्त किया था। उनके निधन की सूचना प्रकार नगर वासियों ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की । बताते चलें कि अपने सेवा काल में श्री तिवारी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिसके चलते “नगर छाया” नाम के साप्ताहिक के लिए भी उन्होंने काम किया था।वे अपने विद्यालयी कार्यों को समय से अंजाम देने के लिए जाने जाते थे और नगर में होने वाले सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे,इतना ही नहीं उनके पूज्य पिता जी जो उक्त कालेज के प्रधानाचार्य पद से अवकाश प्राप्त कर नगर की बेहतरी के लिए मृत्यु पर्यंत प्रयास करते रहे । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष आशीष मिश्रा,रवि शशि द्विवेदी,भाजपा नेता कमलेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य baua त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू, श्री रामलीला समिति अकबरपुर के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ओमर,कपिल मिश्रा,जय मिश्रा,प्रतिभा अग्निहोत्री,राज नारायण मिश्र,विजय मिश्र, कांग्रेस नेता दिलीप कुमार सिंह मुन्ना, कमलेश कुमार शर्मा, अकबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह, शिक्षक सत्येंद्र सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।

Related Articles

AD
Back to top button