कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के वृद्धजन महाकुंभ में स्नान के लिए रवाना

आज रनियां कस्बा, जनपद कानपुर देहात में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम के 30 संवासी और 5 कर्मचारी तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ में स्नान और दर्शन के लिए रवाना हुए।

Story Highlights
  • समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की पहल से वृद्ध आश्रम के संवासियों को मिला तीर्थयात्रा का अवसर

कानपुर देहात : आज रनियां कस्बा, जनपद कानपुर देहात में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम के 30 संवासी और 5 कर्मचारी तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ में स्नान और दर्शन के लिए रवाना हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी कानपुर देहात, श्रीमती गीता सिंह जी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समाज कल्याण मंत्री माननीय असीम अरुण जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के वृद्ध आश्रम के संवासियों को तीर्थराज महाकुंभ में स्नान और रहने-खाने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में आज कानपुर देहात के वृद्धजनों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर और टीका लगाकर विदा किया गया। वृद्धजन इस अवसर पर बहुत प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने समाज कल्याण मंत्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

photo 8 1 3 scaled

इस तीर्थयात्रा के दौरान, वृद्धजनों को प्रयाग में संगम के पवित्र जल में स्नान करने और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। समाज कल्याण विभाग ने उनकी यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

यह पहल वृद्धजनों के जीवन में एक नई उमंग लेकर आई है और उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने का अवसर प्रदान कर रही है।

Related Articles

AD
Back to top button