कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में रेलवे लाइन पर घायल अवस्था में मिला किशोर,भेजा गया अस्पताल
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव के पास झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर एक किशोर घायल अवस्था में मिला।घायल किशोर की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपलापुर निवासी अमन के रूप में हुई है।

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हलधरपुर गांव के पास झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर एक किशोर घायल अवस्था में मिला।घायल किशोर की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के नेपलापुर निवासी अमन के रूप में हुई है।
स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी आरपीएफ को दी।सूचना मिलने पर आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे।उन्होंने घायल किशोर को तुरंत पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे किशोर के मामा कृपलेश ने बताया कि अमन शाहजहांपुर में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।
आरपीएफ अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।



