कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मतदाता सूची से हटेंगे 2 लाख से ज्यादा नाम, प्रशासन ने विधानसभा वार जारी की सूची

विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत अनुपस्थित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान, वेबसाइट पर विवरण अपलोड

Story Highlights
  • अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर किया जा रहा है मतदाता सूची का पुनरीक्षण
  • जिले की चार विधानसभाओं में कुल 2,03,957 मतदाता ASD श्रेणी में चिन्हित
  • सर्वाधिक 53,894 नाम भोगनीपुर और 52,925 नाम रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के
  • आम जनता जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकती है विधानसभा वार सूचियां

कानपुर देहात। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट करने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया है। इस दौरान जिले की चारों विधानसभाओं में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिले हैं जो या तो मृत हैं, कहीं और चले गए हैं या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 2,03,957 मतदाताओं को ‘ASD’ (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक) और डुप्लीकेट श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 1,01,024 मतदाता ऐसे हैं जो स्थाई रूप से स्थानांतरित (Permanently Shifted) हो चुके हैं। इसके अलावा 52,115 मतदाता अनुपस्थित मिले, 35,601 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 13,356 मतदाताओं के नाम पहले से ही दर्ज (Already Enrolled) पाए गए हैं।

विधानसभा वार विवरण की बात करें तो रसूलाबाद (अ०जा०) में 52,925, अकबरपुर रनिया में 49,903, सिकन्दरा में 47,235 और भोगनीपुर में 53,894 मतदाताओं के नाम इस श्रेणी में रखे गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि इन सभी चिन्हित मतदाताओं की विधानसभा वार सूचियां हिन्दी में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कानपुर देहात की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। आम नागरिक वेबसाइट (https://kanpurdehat.nic.in/part-wise-asd-list-for-s-i-r-dated-12-12-2025/) पर क्लिक कर सूचियों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस पारदर्शी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना है ताकि आगामी निर्वाचनों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रसूलाबाद में 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर हुए फरार

Related Articles

AD
Back to top button