कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में मासूम समेत तीन घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाइवे पर गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में एक महिला,एक पुरुष और उनका दो वर्षीय बच्चा शामिल है।

घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में भोर पहर करीब पांच बजे हुई।उड़ीसा से दिल्ली जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर गणेश ढाबा के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।हादसे में उड़ीसा के कटक जिले के मोहम्मदपुर निवासी 26 वर्षीय जयश्री शाहू,35 वर्षीय खिरोद परसना नायक और उनके साथ मौजूद दो वर्षीय बच्चा घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।एंबुलेंस में तैनात ईएमटी आदेश कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।प्राथमिक उपचार के पश्चात सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों में महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के बड़े मंत्र

Related Articles

AD
Back to top button