कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में खेलकूद के लिए भी तैयार किए जाएंगे छात्र

परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद सुविधाओं में भी वृद्धि की जा रही है। यह कवायद स्कूलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए हो रही है। इसके तहत विभाग स्पोर्ट्स फॉर स्कूल नाम से वेब पोर्टल तैयार किया है।

Story Highlights
  • स्पोर्ट्स फॉर स्कूल नाम से पोर्टल तैयार

कानपुर देहात। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद सुविधाओं में भी वृद्धि की जा रही है। यह कवायद स्कूलों में अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए हो रही है। इसके तहत विभाग स्पोर्ट्स फॉर स्कूल नाम से वेब पोर्टल तैयार किया है।

पोर्टल पर स्कूल में खेल शिक्षक, खेल की सुविधा और विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों का डाटा अपलोड किया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का भी पंजीकरण होगा। इसके बाद जिला, मंडल व राज्य स्तर पर टीमों का गठन होगा और विद्यालयों की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। राज्य परियोजना निदेशालय ने इस संबंध में सभी बीएसए व डीआईओए को निर्देश दिया है कि वे पोर्टल पर स्कूलों व विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

AD
Back to top button