कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मौजूद लोगों को संबोधित किया

खरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को निराश्रित,लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • निराश्रित,लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण किया गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को निराश्रित,लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मौजूद लोगों को संबोधित किया।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है।केवल जरूरी कार्यों में ही लोग घर से बाहर नज़र आ रहे हैं।

वहीं गांवों,कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।प्रशासन ने भी निराश्रित,लाचार तथा असहाय को भीषण ठंड से बचाने हेतु कवायद तेज कर दी है।इसी के चलते पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने करीब 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इन दिनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिखा रही है।

photo 14 scaled

ऐसे में  निराश्रित और आसमान में रहने को मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद,हर नगर में रैन बसेरों का इंतजाम किया है।प्रत्येक दिन उनके लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी,चेयरमैन पूनम दिवाकर,अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button