उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर : रबी सीजन में गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलेभर में छापेमारी

कानपुर नगर में कीटनाशकों की गुणवत्ता जांच हेतु छापेमारी।

कानपुर नगर: रबी सीजन में कृषकों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विभिन्न कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी हेतु तीन टीमें गठित की गईं, जिनका नेतृत्व क्रमशः उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय तथा प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी आर.पी. कुशवाहा द्वारा सदर, नर्वल, घाटमपुर एवं बिल्हौर तहसीलों में किया गया।

उप कृषि निदेशक द्वारा तहसील सदर क्षेत्र में मैसर्स साईं कृषि केन्द्र, मैसर्स कृषि सहारा, मैसर्स साहू बीज भण्डार, मैसर्स उपकार बीज भण्डार तथा मैसर्स भारत सीड कम्पनी, सब्जी मंडी बादशाही नाका, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा सरसौल क्षेत्र के मैसर्स ओम कीटनाशक केन्द्र एवं श्री बालाजी कृषि रक्षा केन्द्र, भदासा रोड, महाराजपुर, सरसौल, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए। अभिलेखों में विभिन्न अनियमितताएँ पाए जाने पर चार डीलरों को नोटिस जारी की गई।

प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बिल्हौर तहसील क्षेत्र में मैसर्स बी.एस. दमाडिया पेस्टीसाइड्स, नानामऊ तिराहा बिल्हौर; भोले बीज भण्डार, नानामऊ तिराहा बिल्हौर; मैसर्स बालाजी बीज भण्डार, चौबेपुर; मैसर्स विश्वनाथ कृषक सहायता केन्द्र, जी.टी. रोड, चौबेपुर; तथा मैसर्स कृष्णा बीज भण्डार, शिवली रोड, चौबेपुर, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने जांच हेतु लिए गए।

सभी रसायनों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में ट्रैफिक पर एसपी का ‘डंडा’, अवैध पार्किंग हटी, काली फिल्म उतरी, चालान कटे

Related Articles

AD
Back to top button