कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया एंबुलेंस सेवा पर ढाई घंटे की लेटलतीफी का आरोप

जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने लिया घटनास्थल का जायजा

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसील सूर्य प्रकाश,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामसनेही के 32 वर्षीय पुत्र बीरू गौतम के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि बीरू शाहजहांपुर गैस एजेंसी से गैस भरवाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी और वह बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए परिजन उन्हें उपचार के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद परिजन शव लेकर पुनः घटनास्थल आ गए।परिजनों ने एंबुलेंस सेवा पर लेटलतीफी का आरोप लगाया है।आक्रोशित परिजनों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद उन्होंने एंबुलेंस सेवा को फोन किया था लेकिन एंबुलेंस करीब ढाई घंटे लेट पहुंची।उनका कहना था कि अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच गई होती तो शायद उनके पुत्र की जान बच सकती थी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश और जिला पंचायत सदस्य संजय सचान भी मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एस एस आई सुमन दीक्षित ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: 21 जुलाई को होगी मासिक शिक्षक संकुल बैठक, बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने जारी किए निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button