नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ मामले में पास्को एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ मामले में पास्को एक्ट के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
- महिला संबंधी अपराध में कानपुर देहात पुलिस द्वारा की गई कड़ी कार्यवाही
- आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ मामले में पास्को एक्ट के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के संबंध में बीते पांच नवंबर को पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के लाडपुर पैठ निवासी ब्रजेश पुत्र स्वर्गीय बल्ला के विरुद्ध छेड़छाड़ तथा पास्को एक्ट धाराओं में थाना पर नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।थाना पुलिस ने रविवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में नामजद आरोपी ब्रजेश पुत्र स्वर्गीय बल्ला को धर दबोचा।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।