उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत जनपद में चलाया गया सफाई अभियान 

जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद में आज दिनांक 19 अप्रैल को विभिन्न गतिविधियां संचालित की गयी जो निम्न है, नगर पंचायत सिकन्दरा के गान्धी नगर वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया,

अमन यात्रा,कानपुर देहात : जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद में  दिनांक 19 अप्रैल को विभिन्न गतिविधियां संचालित की गयी जो निम्न है, नगर पंचायत सिकन्दरा के गान्धी नगर वार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया, इसी प्रकार नगर पालिका पुखरायां में भी साफ सफाई का कार्य किया गया, नगर पंचायत बलुवापुर में रोस्टर के अनुसार नालियों की साफ सफाई की गयी, नगर पंचायत राश्तपुर में नालियों की साफ सफाई की गयी, ग्राम पंचायत मवैया में रोस्टर के अनुसार नालियों की साफ सफाई करायी गयी, ब्लाक मैथा के कारीकल्वारी में रोस्टर के अनुसार व ग्राम पंचायत भैरो शाहजहांपुर के प्राथमिक विद्यालय में सफाई का कार्य किया गया। नगर पंचायत मूसानगर में भी सफाई अभियान चलाया गया। अकबरपुर नगर पंचायत में भी मच्छररोधी दवा का छिड़काव एवं साफ सफाई का कार्य कराया गया।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button