उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

अंतर्जनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए शिक्षक थोड़ा और करे इंतजार

परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की वेबसाइट तो किसी तरह चालू हो गई है लेकिन पारस्परिक तबादले के लिए शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा।

Story Highlights
  • बाद में खुलेगा अंतर्जनपदीय पारस्परिक तबादले का पोर्टल

लखनऊ/ कानपुर देहात। परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की वेबसाइट तो किसी तरह चालू हो गई है लेकिन पारस्परिक तबादले के लिए शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा।

सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है कि अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के लिए पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लाइव करने के संबंध में अलग से निर्देश दिए जाएंगे। शिक्षकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से दो जून को जारी शासनादेश में अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानान्तरण की प्रक्रिया समानान्तर रूप से चलाने के आदेश दिए गए थे लेकिन वेबसाइट पर लोड अधिक होने की वजह से यह दोनों प्रक्रियाएं अलग-अलग समय में की जाएंगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button