कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर के प्रमुख व्यवसायी कान्हा ट्रेडर्स संस्थान में चार लाख की हुई टप्पेवाजी

जनपद मुख्यालय अकबरपुर के प्रमुख सरिया सीमेंट के व्यापारी कान्हा ट्रेडर्स के संस्थान में आज देर शाम उस समय लगभग ₹400000 की टप्पे बाजी हो गई जब संस्थान मालिक सीमेंट एवं सरिया की तौल करा रहे थे।

Story Highlights
  • सीसीटीवी कैमरे के साथ की गई छेड़छाड़, एफ आई आर दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय अकबरपुर के प्रमुख सरिया सीमेंट के व्यापारी कान्हा ट्रेडर्स के संस्थान में आज देर शाम उस समय लगभग ₹400000 की टप्पे बाजी हो गई जब संस्थान मालिक सीमेंट एवं सरिया की तौल करा रहे थे। पता चला है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर कान्हा ट्रेडर्स के नाम से सरिया सीमेंट मौरम का बिक्री केंद्र है जहां उसके मालिक हिमांशु अग्रवाल ग्राहकों को आवश्यक सामग्री दे रहे थे कि इसी बीच कोई ग्राहक आया और काउंटर पर पहुंच गया जहां पर कैश रखा देखकर उसने 375000 रुपए निकाल लिए और चल दिया।

उल्लेखनीय है कि व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था और कैमरे के साथ भी छेड़छाड़ की थी क्योंकि हिमांशु इस दरमियान 1 घंटे तक कैश काउंटर से बाहर रहे।इस संबंध मे हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी कोतवाली अकबरपुर को दे दी गई है और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button