कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अकबरपुर नगर पंचायत की आसरा कालोनी में जल निकासी को लेकर सड़क की गई जाम

जिम्मेदार पहुँचे मौके पर, आश्वासन देकर यातायात कराया सामान्य

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: नगर पंचायत अकबरपुर में रूरा रोड पर स्थित आसरा कॉलोनी में भीषण जल भराव है आवागमन की कोई उचित व्यवस्था नहीं है जिसे लेकर वहां रहने वाले लोगों में अचानक गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अकबरपुर रूरा रोड जाम कर दिया जिससे सैकड़ो वाहन जहाँ के तहां फस गये। हालांकि मध्यान्ह 3 बजे लगाए गए इस जाम में भारी संख्या में महिलाएं बच्चे सड़क पर एकत्रित थे।

जिन्हें सूचना पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने आश्वासन देकर आवाज में सामान्य कराया उल्लेखनीय है कि लाखों रुपए लगाकर गरीबों के लिए आवास बनाए गए किंतु जल निकासी एवं आवागमन के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया। उक्त समस्या को दूर करने के लिए कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने जिम्मेदारों के पास बहुत दौड़ लगाई किंतु सफलता नहीं मिली। आज दोपहर बाद धीरे-धीरे लोग इकट्ठे हुए और अकबर को अधूरा मार्ग जाम कर दिया।

जाम की सूचना पाकर तहसीलदार अकबरपुर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मौके पर पहुंचे तथा समझाया कर आवागमन सामान्य कराया। इस बीच कई बीमार और शादी कामकाज में आने जाने वाले फंसे रहे। इस दौरान आरिफ चांदनी अनुज सुनील कुमार राज कुमार आरती देवी दुर्गेश कुमार अवधेश कुमार हिमांशु प्रियंका देवी रिजवाना अंजू निधी अखिलेश नवल किशोर धीरेन्द पाल अमित राखी देवी रघुवीर प्रिया अनूप मिश्रा राजू, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button