कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: न्याय पंचायत गुरूगांव की शिक्षक संकुल बैठक संविलयन विद्यालय बिदखुरी में सम्पन्न

पुखरायां में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित, बच्चों में नई ऊर्जा संचारित करने पर बल

पुखरायां। मलासा विकास खंड के संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय बिदखुरी में मंगलवार को न्याय पंचायत गुरूगांव की मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई।बैठक का शुभारम्भ सरस्वती प्रतिमा का पूजन अर्चन कर किया गया। बैठक में संकुल शिक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने प्रयास और अनुभव के आधार पर बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार करना चाहिए जिससे छात्र छात्राओं में सीख की विषय वस्तु का समावेश उत्पन्न होगा।

जब हम अपने प्रयास और सुखद पल के अनुभव साझा करेंगे तो बच्चों को भी अपने विचारों को अभिव्यक्ति करने की जिज्ञासा पैदा होगी।संकुल शिक्षक धर्मेन्द्र सैनी ने निपुण विद्यालय आकलन पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने की रणनीत पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि हम सभी को अभी से ही निपुण विद्यालय आकलन के प्रभावी कार्ययोजना तैयार करनी होगी । नोडल शिक्षक रजनीश सक्सेना ने सभी को विभागीय कार्यों को समय पर संपादित करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि विभागीय सूचनाओं को हम सभी को गम्भीरता से और समय पर पहुंचाने में योगदान देना चाहिए़ जिससे समय पर कार्यों का निष्पादन किया जा सके।बैठक का संचालन शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने किया।

इस मौके पर संकुल शिक्षक शैलेन्द्र कटियार, गीता यादव, अमर सिंह, सुरेश कुमार, ऋचा सचान, कल्पना मिश्रा, शीलम सचान, ललिता सचान, रंजना सचान, सुहानी सचान, गीतांजलि, अजीत कुमार, बविता शर्मा, एकता सचान, प्रियंका सचान, शोभा सचान, सर्वेंद्र आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button