अकबरपुर में 16 विग्रहों के साथ श्री मां वैष्णो देवी व पंचमुखी शिव शक्ति मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन
नगर पंचायत अकबरपुर के कन्हैया नगर वार्ड में विगत चार दिनों से चल रहा श्री मां वैष्णो देवी एवं श्री पंचमुखी शिव शक्ति मंदिर स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ सनातन धर्म में वर्णित 16 प्रकार के देवी-देवताओं के विग्रह एक ही परिसर में स्थापित किए गए

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। नगर पंचायत अकबरपुर के कन्हैया नगर वार्ड में विगत चार दिनों से चल रहा श्री मां वैष्णो देवी एवं श्री पंचमुखी शिव शक्ति मंदिर स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ सनातन धर्म में वर्णित 16 प्रकार के देवी-देवताओं के विग्रह एक ही परिसर में स्थापित किए गए हैं, जिनमें भगवान भोलेनाथ का दुर्लभ पंचमुखी विग्रह, माता पार्वती, गणेश, नंदी, काली देवी, लक्ष्मी-नारायण, शनि देव, राम दरबार और संकटमोचन हनुमान जी प्रमुख हैं। मुख्य आयोजक सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी सियाराम द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव एडवोकेट और महेश प्रसाद ओमर ने बताया कि मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है और नियमित पूजन व आरती की जिम्मेदारी अमित तिवारी को सौंपी गई है। समापन के अवसर पर आयोजित हवन और भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विनय त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, विकास चंद्र और अभिषेक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



