कानपुर देहात में तीन युवकों पर जानलेवा हमला,दो युवक गंभीर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की देर रात पलहनापुर गांव से शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना जैतापुर गांव के पास हुई।घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक बाल बाल बच गया

- भेजा गया जिला अस्पताल
- हमलावर फरार
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की देर रात पलहनापुर गांव से शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना जैतापुर गांव के पास हुई।घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक बाल बाल बच गया।जानकारी के मुताबिक मलिकपुर अकौडिया गांव निवासी प्रशांत,रिशु और अवनीश रात करीब 12 बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे।तभी जैतापुर गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।हमले में अवनीश और रिशु को गंभीर चोटें आई हैं जबकि प्रशांत को मामूली चोट लगी।घटना के बाद घायलों को तुरंत हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर अवनीश और रिशु की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां उनका उपचार जारी है।घटना को लेकर कार सवारों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है।मंगलपुर थाना पुलिस ने फिलहाल गोली चलने की घटना से इनकार किया है।पुलिस का कहना है कि हमला हुआ है लेकिन किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया,यह अभी स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



