औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक का आयोजन सोमवार को महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रानी शर्मा के निज निवास नरायनपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 54 सदस्ययीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से महासभा के प्रति कर्तव्य निष्ठा के साथ पद का निर्वहन करने की पुरजोर अपील की है। 

Story Highlights
  • जिलाध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने बैठक कर 54 सदस्यीय कार्यकारिणी की गठित

विकास सक्सेना , औरैया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक का आयोजन सोमवार को महासभा के जिलाध्यक्ष रामआसरे शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रानी शर्मा के निज निवास नरायनपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 54 सदस्ययीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से महासभा के प्रति कर्तव्य निष्ठा के साथ पद का निर्वहन करने की पुरजोर अपील की है।

 

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष रामआसरे शर्मा ने महासभा जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए रानी शर्मा को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, के अलावा जिला उपाध्यक्ष पद पर सुरेश शर्मा, अश्वनी शर्मा शैलेंद्र शर्मा सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, राहुल शर्मा, रामकिशन शर्मा, इंद्र बहादुर शर्मा, व नीरज शर्मा को मनोनीत किया है, जबकि जिला महासचिव के पद पर मुकेश शर्मा को नियुक्त किया गया। इसी तरह से कोषाध्यक्ष के पद पर रमेश चंद्र शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह से जिला सचिव के पद पर गोविंद शर्मा, रमेश शर्मा, महेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, बेचेलाल शर्मा, श्याम शर्मा, गौरव शर्मा, टीटू शर्मा, बृजमोहन शर्मा, सुरेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा, विमल कुमार शर्मा व सुनील शर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि सदस्य के पद पर विष्णु शर्मा, अंकित कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजय शर्मा, उमाशंकर शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, रामअवतार शर्मा, अंबरीश चंद्र शर्मा, राजीव शर्मा (डब्ली), प्रेम कुमार शर्मा, रामविलास शर्मा, शिवनाथ झा, पंकज शर्मा, गुड्डू शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सर्वेश शर्मा व संजय शर्मा को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अंकित शर्मा एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नामित किया गया है। इसी तरह से ऑडीटर के पद पर चतुर्भुज शर्मा एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा को मनोनीत किया गया है। इस तरह से कुल मिलाकर 54 सदस्य जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश ओझा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button