कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अचल कुमार मिश्र अब जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात होंगे

जनपद मुख्यालय पर अब अचल कुमार मिश्र को जिला विद्यालय निरीक्षक पर नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री मिश्र अभी तक उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर में कार्य थे।ज्ञातव्य है कि उक्त आशय का एक पत्र शासन द्वारा जारी किया गया है जिसमें 17 ऐसे अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  जनपद मुख्यालय पर अब अचल कुमार मिश्र को जिला विद्यालय निरीक्षक पर नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री मिश्र अभी तक उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर में कार्य थे।
ज्ञातव्य है कि उक्त आशय का एक पत्र शासन द्वारा जारी किया गया है जिसमें 17 ऐसे अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इस सूची में एक दर्जन ऐसे अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर भेजे गए हैं जो विभिन्न जनपदों में उप प्राचार्य पद पर काम कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक पद से श्री अरविंद कुमार द्विवेदी 31 दिसंबर को अवकाश ग्रहण कर चुके थे और तब से अब तक उक्त कार्यालय का कार्यभार बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे संभाल रही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button