उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: किसानों के खेतों में सेंध लगाने वाला शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी के स्टार्टर और बाइक बरामद

कानपुर देहात पुलिस ने जनपद में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

कानपुर देहात पुलिस ने जनपद में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। राजपुर थाना पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेल के स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो स्टार्टर और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खोजारामपुर यमुना पुल के पास घेराबंदी की। वहां पुलिस ने साकिर शाह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो जालौन जिले के तोपखाना मोहल्ले का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो स्टार्टर और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी साकिर शाह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी लक्ष्मण सिंह के साथ मिलकर ग्राम डौडियापुर और भाल गांव के खेतों से स्टार्टर चोरी किए थे। वे लोग ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी कर उसे कबाड़ियों या राहगीरों को सस्ते दामों में बेचकर अपना शौक पूरा करते थे। आरोपी ने बताया कि उसका साथी लक्ष्मण सिंह मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी लक्ष्मण सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button