उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

52 वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शिक्षकों एवं छात्रों ने जिले का नाम किया रोशन

12 नवंबर को एनसीईआरटी द्वारा आयोजित 52 सी मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कानपुर नगर कानपुर मंडल में आयोजित की गई

कानपुर देहात। 12 नवंबर को एनसीईआरटी द्वारा आयोजित 52 सी मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कानपुर नगर कानपुर मंडल में आयोजित की गई। जिसमें कानपुर मंडल के प्रत्येक जिले से शिक्षकों एवं छात्रों ने अपने- अपने विज्ञान व गणित के मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक, व बी एस ए अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर गाइड व अध्यापक ए आर पी आशीष द्विवेदी के साथ जिले के अध्यापक एवं छात्रों ने प्रदर्शनी में भाग लिया।

जहाँ रसूलाबाद ब्लाक के त्रिलोक चंद सहायक अध्यापक संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरिया, ने शिक्षक वर्ग में गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच विषय पर मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंदना उपाध्याय सहायक अध्यापक ब्लॉक रसूलाबाद प्राकृतिक कृषि विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिव्या शक्या सहायक अध्यापक ब्लॉक रसूलाबाद के छात्र आपदा प्रबंधन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं अनिल कुशवाहा सहायक अध्यापक ब्लॉक रसूलाबाद ने कचरा प्रबंधन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक ही ब्लॉक रसूलाबाद के चारों विजेताओं के प्रथम आने पर खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और 14 नवंबर बाल दिवस अवसर पर उपलब्धि प्राप्त एवं छात्राएं एवं अध्यापकों के साथ प्रदर्शनी में प्रथम आए अध्यापकों और छात्रों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में के पीटीआई संतोष यादव व उनकी टीम टी एस सी टी के जिला संयोजक विनीत मिश्रा खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में नागेंद्र वर्मा, मोहम्मद जावेद, विजय कुमार, कुलदीप यादव, जसवीर यादव, अक्षय त्रिपाठी, शिवकांत, आलोक आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button