कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार,पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात में बीते एक दो अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत जेवरात पार कर दिए।गृहस्वामी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में जुट गई है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते एक दो अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत जेवरात पार कर दिए।गृहस्वामी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने में जुट गई है। मामला रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।

यहां के नौहानौ गांव निवासी कन्हैयालाल ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्र हैं जो कि बाहर नौकरी करते हैं।बीते गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उसके घर में बने चार कमरों को निशाना बनाकर उसमें रखे नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिए।तत्पश्चात चोरों ने पड़ोसी पवन के घर को भी अपना निशाना बनाया।

पवन द्वारा शोर मचाने पर वह तथा उसकी पत्नी व पुत्र जाग गए तथा अपने अपने कमरों में जाकर देखा तो उसे घटना की जानकारी मिली।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।जल्द खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button