कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पिता ने पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस ने शुरू की जांच

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने चार के विरुद्ध पुत्री को बहला फुसलाकर कही भगा ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने चार के विरुद्ध पुत्री को बहला फुसलाकर कही भगा ले जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री कुशमा बीते 30 जुलाई को मंगलवार को घर से धान लगाने की बात कहकर गई थी।

इसी बीच कन्नौज जनपद का इंदरगढ़ निवासी गोविंद,रिंकू,टिंकू पुत्र दशरथ व दसरथ पुत्र अज्ञात उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कही भगा ले गए।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button