रनियां फैक्ट्री हादसे के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
रनियां थाना क्षेत्र के खानपुर खंरजा रोड पर संचालित गद्दा फैक्ट्री में शनिवार की घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। फैक्ट्री में अग्निशमन के समुचित इंतजाम और फायर की फाइनल एनओसी लिए बिना ही फैक्ट्री चल रहे तीन मलिकानों के खिलाफ अग्निशमन विभाग द्वारा रनिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के खानपुर खंरजा रोड पर संचालित गद्दा फैक्ट्री में शनिवार की घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। फैक्ट्री में अग्निशमन के समुचित इंतजाम और फायर की फाइनल एनओसी लिए बिना ही फैक्ट्री चल रहे तीन मलिकानों के खिलाफ अग्निशमन विभाग द्वारा रनिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
रनिया पुलिस द्वारा खान चंद्रपुर रोड पर संचालित आरपी वाली प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार को हुए अग्निकांड में 6 लोग जिंदा चल गए थे। उक्त प्रकरण में रनिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बीती रात्रि रनिया थाने में अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने डायरेक्टर रीमा अग्रवाल पत्नी अजय अग्रवाल व शशांक व शिशिर गर्ग पुत्र अजय अग्रवाल निवासी 7/76 तिलकनगर थाना स्वरूपनगर जनपद कानपुर नगर के खिलाफ मु0सं0 193/2024 धारा 287, 125(B), 106(1)/326 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
रविवार की दोपहर मुखिबर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों को रनिया पुलिस ने खानपुर खंरजा रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शशांक गर्ग उम्र 23 वर्ष व शिशिर गर्ग उम्र 28 वर्ष पुत्रगण अजय अग्रवाल निवासीगण 7/76 तिलकनगर थाना स्वरुपनगर जनपद कानपुर नगर बताया। अन्य अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री देवेन्द्र पाल, का0 नरेन्द्र राणा, का0 इन्द्रदेव सिंह थाना रनिया कानपुर देहात रहे।



