कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात कलेक्ट्रेट में बड़ी फेरबदल: जिलाधिकारी ने बदले बाबूओं के पटल, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

सख्त डीएम: आदेश जारी होते ही कुर्सी संभालने के निर्देश, रसूलाबाद से कलेक्ट्रेट भेजे गए कर्मचारी

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात:  जनपद के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने प्रशासनिक कुशलता और शासकीय कार्यहित को देखते हुए कलेक्ट्रेट के पटल सहायकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 28 अप्रैल 2026 को जारी इस आदेश के तहत तीन प्रमुख कार्मिकों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं।

नवीन कार्य आवंटन तालिका

क्रम संख्या कार्मिक का नाम व पदनाम नवीन आवंटित कार्य
1 नीरज मिश्र (राजस्व अभिलेखपाल) अपने मूल पद के साथ जिला भूमि सुधार लिपिक (डीएलआरसी), स्टाम्प लिपिक पटल और न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के वाचक का कार्य देखेंगे।
2 मो. शफीक सिद्दीकी (उर्दू अनुवादक) उर्दू अनुवादक के साथ अब एसीआरए (दैवीय आपदा) अनुभाग के कार्यों का संपादन करेंगे।
3 अक्षय मिश्रा (कनिष्ठ सहायक, तहसील रसूलाबाद) जिला भूमि सुधार लिपिक (डीएलआरसी) अनुभाग में टंकण (टाइपिंग) कार्य हेतु संबद्ध किए गए हैं।

तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के आज ही अपने नवीन पटल पर कार्यभार ग्रहण कर लें। रसूलाबाद तहसील के कनिष्ठ सहायक को भी तत्काल अवमुक्त कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढे- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर “अटेवियन” ने भरी हुंकार, सरकार सुनने को नहीं तैयार  

Related Articles

AD
Back to top button