कानपुर देहात : शिवली में भीषण सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत,पांच घायल, ईको कार व ऑटो में जोरदार भिड़ंत
घायलों को भेजा गया अस्पताल, परिजनों में मचा कोहराम, कार चालक फरार

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के रूरा तिराहे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।एक तेज रप्तार ईको कार व ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार मामा भांजी की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा है वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद भेज दिया गया है।
हादसे के बाद ईको कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।जानकारी के मुताबिक ईको कार रसूलाबाद की तरफ जा रही थी।तभी शिवली थाना क्षेत्र के रूरा तिराहे पर शिवली से रसूलाबाद की तरफ जा रहे एक ऑटो से कार की टक्कर हो गई।हादसे में ऑटो में सवार श्रष्टि उम्र करीब चार वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं शिवली थाना क्षेत्र के गणेशपुर बन्नापुर निवासी संजय,उनकी 30 वर्षीय पत्नी सोनी,संजय की 10 वर्षीय पुत्री मोहिनी,बिरहुन रसूलाबाद के सुनील सविता का 28 वर्षीय पुत्र गोलू,ऑटो चालक 27 वर्षीय शाहरुख खान,कल्याणपुर कानपुर नगर के प्रेम कुमार की पत्नी रीता कटियार एवं ईको कार में सवार औरैया जिले के एरवाकटरा निवासी रामबाबू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में विवेक शुक्ला की पत्नी सीमा,रामबाबू तिवारी,उमा देवी सवार थे जो दवा लेने कानपुर जा रहे थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।हायर सेंटर में उपचार के दौरान गोलू की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी: टेलीग्राम टास्क के नाम पर हुई साइबर ठगी के 33 हजार रुपये कराए वापस



