कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अनोखे अंदाज में मनाया गया आज्ञा व प्रतिज्ञा का जन्मदिन

दुनिया की हर सभ्यता में किसी शुभ दिन के लिए बधाई व शुभकामनाएं देने का चलन है वहीं अगर जन्मदिन जुड़वा बच्चों का हो या फिर एक ही तारीख में जन्मे बच्चों का हो तो वह दिन और भी स्पेशल हो जाता है। एक ऐसा ही उदाहरण आज्ञा व प्रतिज्ञा का है।

Story Highlights
  • गुरुजनों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

कानपुर,अमन यात्रा  :  दुनिया की हर सभ्यता में किसी शुभ दिन के लिए बधाई व शुभकामनाएं देने का चलन है वहीं अगर जन्मदिन जुड़वा बच्चों का हो या फिर एक ही तारीख में जन्मे बच्चों का हो तो वह दिन और भी स्पेशल हो जाता है। एक ऐसा ही उदाहरण आज्ञा व प्रतिज्ञा का है। कटियार मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश बाबू कटियार एवं प्राथमिक विद्यालय निनायाँ प्रथम सरवनखेड़ा में कार्यरत सहायक अध्यापिका दीप्ती कटियार की दो पुत्रियाँ हैं। पहली पुत्री आज्ञा कटियार का 9 मई 2015 को जन्म हुआ तो वहीं दूसरी पुत्री प्रतिज्ञा कटियार का जन्म 9 मई 2021 को हुआ। इस तरह एक ही तारीख में दोनों पुत्रियों का जन्मदिन पड़ता है। आज ही के दिन महाराणा प्रताप का जन्मदिन भी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

ये भी पढ़े-  किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहभागी है ’’उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना”

आज उनके पेरेंट्स ने बर्थडे सेलीब्रेशन को अनोखे अंदाज में करने का निर्णय लिया। चूंकि समाज में शिक्षक का दर्जा सबसे बड़ा होता हैं। शिक्षक ही अपने ज्ञान से अपने शिष्य को शिक्षित करता और उसके जीवन को संवारता है। शिक्षक ही अपने शिष्य को अपने से अधिक ऊंचाई पर लाने का प्रयास करता है और हर समय उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। अतः शिक्षक के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है को चरितार्थ करते हुए यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय में अध्ययनरत उनकी पुत्री आज्ञा कटियार ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले प्रिंसिपल उषा सेंगर मैम फिर अपनी कक्षा अध्यापिका लीना हंसवानी व अपनी सभी शिक्षिकाओं मनीषा दीक्षित, पूर्णिमा सिंह, शिल्पा मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़े-   मेधावी छात्र-छात्राओंं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्युदय योजना मे करें आवेदन : जिलाधिकारी 

सभी ने आज्ञा को दुलारते हुए जन्मदिन की बधाई दी साथ ही अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया। आज्ञा ने सभी को थैंक्यू बोलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। आज्ञा ने अपने साथ पढ़ रही सभी छात्राओं को गिफ्ट व टॉफियां दीं, सभी ने हैप्पी बर्थडे आज्ञा बोलकर विश किया। शाम को आज्ञा व प्रतिज्ञा का जन्मदिन घर पर मनाया गया। एक ही केक में दोनों का नाम लिखा था। आज्ञा का यह सातवाँ व प्रतिज्ञा का पहला जन्मदिन था। सभी ने बच्चियों को शुभकामनाएं व दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button