अपराध नियंत्रण की दिशा में रनियां पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रनियां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी को मयूर फैक्ट्री के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार

- नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
- पुलिस ने आरोपी को नेशनल हाइवे के सर्विस रोड से दबोचा,भेजा कोर्ट
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रनियां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी को मयूर फैक्ट्री के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया।घटना 8 अक्टूबर की है।9 अक्टूबर को थाना रनियां पर नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 अक्टूबर को पीड़िता किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया था।जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10.20 बजे आरोपी अनुपम कुमार निवासी शहबाजपुर नरिहा थाना अकबरपुर को मयूर फैक्ट्री के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह,पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की गई है।



