महिला संबंधी अपराध में बरौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

- नाबालिक किशोरी का अपहरणकर्ता हरियाणा से गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर को कुटरा गांव निवासी महेश चंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया था कि फर्रुखाबाद निवासी सौरभ जाटव उनकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।इन आदेशों के बाद पुलिस ने आरोपी ब्रजेश उर्फ सौरभ जाटव को महज 48 घंटे के भीतर बहादुरगढ़ हरियाणा स्थित 133 पीपीसी कंपनी से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सौरभ जाटव फर्रुखाबाद के नगला बहुरी मोहम्मदाबाद का निवासी है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।



