कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण में कानपुर देहात पुलिस का बजा डंका: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय को डीजी प्रशंसा स्वर्ण पदक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी भी होंगे सम्मानित

मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए मिला सर्वोच्च सम्मान

कानपुर देहात। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात की पुलिस के लिए गौरव का क्षण आया है। अपराध नियंत्रण, प्रभावी पुलिसिंग और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय को डीजी प्रशंसा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उनके साथ ही जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे।

जनहितैषी निर्णयों से पुलिस की छवि हुई मजबूत

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने जनपद में कार्यभार संभालने के बाद अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किए हैं। उन्होंने महिला शक्ति हेल्प डेस्क को मजबूती दी और महिला सशक्तिकरण टीम को स्कूटी वितरित कर सकारात्मक संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, मतांतरण, नकली नोटों की बरामदगी और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने में उनकी सक्रिय कार्यशैली ने जनपद पुलिस की छवि को पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

सीओ अकबरपुर और बरौर थाना प्रभारी को रजत पदक

जनपद के अन्य जांबाज अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह को रजत पदक से नवाजा गया है। उन्होंने भोगनीपुर में मतांतरण के बड़े मामले का राजफाश करने और मुठभेड़ के दौरान नामी अपराधियों को दबोचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, बरौर थाना प्रभारी अमिता वर्मा को अंगदपुर गाँव में हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करने और मिशन शक्ति के तहत अपहृत किशोरियों की बरामदगी के लिए रजत पदक के लिए नामित किया गया है।

महिला आरक्षी मनीषा सोनकर का भी बढ़ा मान

पुलिस विभाग में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी मनीषा सोनकर को भी गणतंत्र दिवस पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हत्या के मामलों के खुलासे और विवेचना में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए प्रशासन द्वारा उनके नाम की संस्तुति की गई है। अधिकारियों की इस उपलब्धि पर पूरे पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन सम्मानों से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button