कानपुर देहात: शिवली पुलिस ने भैंस की चोरी करने वाले 03 शातिरो को दबोचा
आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी भैंसो को बेचकर प्राप्त हुये 9071/- रुपये

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी, कि बैरी बस्ता कॉलोनी के पास खण्डर भट्टा के किनारे बनी कोठरी के बरामदे में कुछ व्यक्ति बैठे हैं जिनके पास एक पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल भी है, जो कहीं डकैती या चोरी जैसी बडी घटना को करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर दबिश देते हुये 03 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा 05 लोग रात्रि के अंधेरे व खण्डर भट्टे की झाड़ियों आदि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।
पकड़े गये तीनों व्यक्तियों से क्रमशः नाम-पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी, तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कटियार पुत्र रामआसरे कटियार निवासी म0नं0 24A नानकारी आई0आई0टी0 थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष बताया जामा तलाशी से पहने पैंट की जेब से 01 मोबाइल रियलमी व कुल 3150/- रुपये बरामद हुए, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम प्रान्जुल पाल पुत्र जयप्रकाश पाल निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 20 वर्ष बताया जामा तलाशी से पहने पैंट की जेब से 01 मोबाइल रियलमी व कुल 2701/- रुपये बरामद हुए व तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम विशाल उर्फ बल्लू पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम टोडरपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र लगभग 19 वर्ष बताया जामा तलाशी से पहने पैंट की जेब से 01 मोबाइल सैमसंग व कुल 3220/- रुपये बरामद हुए । पकड़े गये व्यक्तियों से भागे हुए लोगों के बारे में जानकारी करने बताया कि भागे हुए व्यक्ति 1. विशाल जाटव पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 2. सूरज शुक्ला पुत्र बडे उर्फ बृजेश शुक्ला निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 3.निर्मल यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना रनियां जनपद कानपुर देहात, 4.पंकज पाल पुत्र पिन्टू पाल निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 5.कल्लू पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात थे ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी तथा पूछताछ के आधार पर थाना शिवली पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 310(4)/313 बीएनएस बनाम 08 नफर नामजद उपरोक्त(03 गिरफ्तार तथा 05 फरार) अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
पूछताछ-
पूछताछ करने पर पकड़े गये तीनों व्यक्तियो ने बताया कि साहब हम लोग गांव-गांव में इसी मोटरसाइकिल से घुम फिरकर रैकी करते है कि किस घर में चोरी करनी है फिर हम सभी लोग रात्रि में अपनी मोटर साइकिल व पिकअप लेकर उसी गांव के किनारे सही जगह देखकर अपनी गाडियां खडी कर देते थे और हम भैसो की चोरी कर पिकअप में लाद कर ले जाते थे और हम में से कोई 02 लोग मोटरसाइकिल से आगे आगे चलकर पुलिस की चेकिंग से बचते हुए रास्ता देखकर निकल जाते थे फिर चोरी की हुयी भैसों को 1.इरशाद पुत्र शराफत निवासी ग्राम मदारीखेडा सरसौल थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर, 2. अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र नामालूम निवासी अज्ञात, 3.मो0 फैजल पुत्र नामलूम निवासी ग्राम मछरिया नौबस्ता थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को बेच देते है । जबकि साहब यह तीनो लोग ये जानते है कि हम भैस चोरी करके लाते है इसलिए यह तीनो लोग हम लोगो चोरी की भैसो को सस्ते दामो में खरीद लेते है । चोरी की भैसो को बेचकर जो रुपया प्राप्त होता था उसे हम आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे तथा बराबर हिस्सा गाडी मालिक रिषभ दीक्षित पुत्र सुशील दीक्षित भी लेता था और उसी की सहमति से गाड़ी भैसे चोरी की घटनाओ में प्रयोग की जाती है।
अभियुक्तगण से पूछताछ के क्रम में भैस चोरी होने के सम्बन्ध में थाना शिवली पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 428/2025 धारा 303(2) बीएनएस, 2. मु0अ0सं0 395/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस, 3. मु0अ0सं0 215/2025 धारा 303(2) बीएनएस तथा रूरा पर पंजीकृत 4. मु0अ0सं0 21/2026 धारा 303(2) बीएनएस में सम्बन्धित धाराओं की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. राहुल कटियार पुत्र रामआसरे कटियार उम्र 22 वर्ष निवासी म0नं0 24A नानकारी आई0आई0टी0 थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर ।
2. प्रान्जुल पुत्र जयप्रकाश उम्र 20 वर्ष निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
3. विशाल उर्फ बल्लू पुत्र वासुदेव उम्र 19 वर्ष निवासी टोडरपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
बरामदगी का विवरण-
1. चोरी की गयी भैंसो को बेचकर प्राप्त हुये 9071/- रुपये,
2. चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप UP35AT5860 व 01 मोटरसाइकिल पल्सर बिना नम्बर प्लेट,
3. 03 मोबाइल,
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 428/2025 धारा-303(2)305/331(4)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
2. मु0अ0सं0 395/2025 धारा 2025 धारा 305/331(4)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात
3. मु0अ0सं0 215/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
4. मु0अ0सं0 21/2026 धारा 303(2)/317(4)/61(2) बीएनएस थाना रूरा जनपद कानपुर देहात ।
5. मु0अ0सं0 36/2026 धारा 310(4)/313 बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
गिरफ्तार करने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-
उ0नि0 सोमवीर सिंह
उ0नि0 योगेन्द्र कुमार शर्मा
उ0नि0 अजय कुमार
हे0का0 93 बृजेश
का0 1106 मनीष कुमार
हे0का0 04 आलोक तिवारी
का0 182 सोनवीर
का0 1083 प्रेमशंकर



