उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

अप्रैल से मृतक आश्रित नियुक्ति और एरियर हुआ ऑनलाइन, अधिकारी नहीं कर सकेंगे उगाही 

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एरियर (बकाया) भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसी के साथ मृतक आश्रितों की नियुक्ति भी ऑनलाइन होगी।

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एरियर (बकाया) भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसी के साथ मृतक आश्रितों की नियुक्ति भी ऑनलाइन होगी।

सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 31 मार्च को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर एक अप्रैल से दोनों प्रक्रिया मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लागू होने की सूचना दी है। यूजर मैनुअल के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए गाइड लाइन दी जाएगी। इसके लिए तिथि व लिंक अलग से उपलब्ध कराते हुए जानकारी दी जायेगी। अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अधिकारी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से उगाही नहीं कर सकेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button