कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा को लेकर अटेवा ने की मीटिंग 

अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश ने आज प्रदेश कार्यकारिणी, मण्डल व जिला संयोजकों की एक बैठक लखनऊ में सिंचाई विभाग के सभागार में की। बैठक को संबोधित करते हुए एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों का संवैधानिक हक है।

Story Highlights
  • शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों में भारी उत्साह
  • पुरानी पेंशन बहाली लोकसभा चुनाव 2024 का होगा बड़ा मुद्दा
अमन यात्रा, कानपुर देहात। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश ने आज प्रदेश कार्यकारिणी, मण्डल व जिला संयोजकों की एक बैठक लखनऊ में सिंचाई विभाग के सभागार में की। बैठक को संबोधित करते हुए एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों का संवैधानिक हक है।
photo 25
जब देश के 6 राज्य पुरानी पेंशन लागू कर सकते हैं तो उत्तर प्रदेश क्यों नहीं। वर्तमान सरकार को हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव परिणाम से सबक लेते हुए देश भर में पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए, नहीं तो देश का 85 लाख शिक्षक, कर्मचारी लोकसभा चुनाव 2024 में वोट फॉर ओपीएस अभियान को आगे बढ़ाएगा। राजनैतिक दल एक बात समझ लें कि 2024 में लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली प्रमुख मुद्दा होगा। 1 जून 2023 से एनसीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो रही है जो देश के विभिन्न प्रांतों से होकर जाएगी और शिक्षक व कर्मचारियों को जागरूक करेगी। शिक्षक और अन्य कर्मचारी इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की तैयारी में हैं क्योंकि उनका कहना है कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसे हम हर हाल में लेकर के रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button