उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

अभियान के अंतर्गत यमुना तट पर हुआ पौधारोपण   

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे पौधारोपण अभियान चलाया गया.

Story Highlights
  •  यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में यमुना तट की समस्याओं व उनके निराकरण पर हुआ विचार विमर्श       
विकास सक्सेना , औरैया ।  एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे पौधारोपण अभियान चलाया गया, पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा.अनूप गुप्ता व कस्बा खानपुर के प्रधान मो. शफीक के कर कमलों द्वारा यमुना तट पर स्थित राम झरोखा के समीप लंबी आयु के सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, पकड़िया, चितवन, अशोक नीम आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आयोजित बैठक में यमुना तट की प्रमुख समस्याओं व उनके निराकरण हेतु विचार विमर्श हुआ।
बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थल के सामने इंटरलॉकिंग तथा शहर का एक बड़ा गंदा नाला जोकि यमुना जल को निरंतर प्रदूषित करने के साथ-साथ यमुना नदी में बाढ़ के तीव्र प्रभाव से पश्चिम दिशा की ओर अपना आकार बढ़ाते हुए अंत्येष्टि स्थलों की ओर बढ़ता जा रहा हैं जिससे अंत्येष्टि स्थल प्रतिवर्ष सिकुड़ता जा रहा है, समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन से अंत्येष्टि स्थल की पैमाइश कराकर अंत्येष्टि स्थलों की भूमि को संरक्षित करने की मांग की हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा यमुना तट पर निर्मित अंत्येष्टि स्थलों के प्रांगण की धुलाई के पानी तथा हैंडपंप के पानी की निकासी हेतु संयुक्त नाली का निर्माण, अंत्येष्टि में आए हुए लोगों को ठंडा पानी पीने हेतु अंत्येष्टि स्थल प्रांगण में एक वाटर कूलर, प्रतीक्षालय में सीलिंग फैन व सोलर लाइट लगवाने की मांग की हैं। नगर पालिका अध्यक्ष व ग्राम प्रधान कस्बा खानपुर ने जनहित की मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
समिति के संस्थापक ने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य का जीवनधारा पौधारोपण अभियान जिसके अंतर्गत 4230 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, ग्राम पंचायत खानपुर के प्रधान मो. शफीक, मनीष पुरवार (हीरु), मोहित अग्रवाल (लकी), डॉ. मिथुन मिश्रा, देवेंद्र आर्य, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, आदित्य राज, मयंक राठौर, सतीश पोरवाल, श्याम सुंदर, रज्जन बल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार व पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button