कानपुर देहात: ग्राम नहोली में पीड़िता से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, सख्त कार्रवाई की मांग
जातिगत अपमान के शिकार युवक को बसपा नेताओं ने किया सम्मानित

कानपुर देहात: जनपद की अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम नहोली में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। गांव में जातिवादी मानसिकता से ग्रसित एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित रोहित को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित रोहित का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता, कड़ी कार्रवाई की मांग
मौके पर पहुंचे कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी जितेंद्र संखवार ने जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि समाज के किसी भी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी
इस दौरान कानपुर मंडल प्रभारी अजय कुमार गोयल फौजी, जिलाध्यक्ष जवाहर संखवार, जिला संयोजक (भाईचारा) नरेंद्र बाबू दोहरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामप्रकाश गौतम, विधानसभा प्रभारी ज्ञानचंद्र संखवार, विधानसभा प्रभारी एडवोकेट रवि प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष शिववीर सिंह चौबे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवराज सिंह, विवेक गौतम, पीयूष संखवार, अजीत बौद्ध, रामाधार संखवार तथा ग्राम कुरवा खुर्द व रसूलपुर के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



