उत्तरप्रदेश

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए किसानों से जबरन ली जा रही जमीन : अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि श्रीराम के नाम पर बन रहे एयरपोर्ट के लिए उनके गांवों की जमीनें सरकार जबरन हथिया रही है.

अखिलेश ने कहा कि श्रीराम के नाम पर बन रहे एयरपोर्ट के लिए उनके गांवों की जमीनें सरकार जबरन हथिया रही है. उन्हें सहमति पत्र देने के लिए धमकियां दी जा रही है. मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे भाजपा सरकार और इसके अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षरत हैं और किसी भी हालत में उचित मुआवजा लिए बिना जमीन नहीं देंगे.

सरकार को कभी पैसे की कमी नहीं होती- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी किसानों की मदद न हो तो किसान किससे मिलें. सपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे में कभी किसानों का नुकसान नहीं हुआ. एक्सप्रेस वे के लिए दिल खोलकर मुआवजा दिया था.”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार को कभी पैसे की कमी नहीं होती. सरकार क्या जनता की नहीं है. हमारी सरकार में किसानों के पास अधिकारी झुक कर जाते थे. आज पुण्य काम के लिए जमीन ली जा रही है और सरकार किसानों को ही परेशान कर रही है. सरकार को छह गुना सर्किल रेट किसानों को देना चाहिए. सरकार का दिल क्यों छोटा है. किसानों की मदद जरूरी है. सपा सरकार आएगी तो किसानों को छह गुना मुआवजा देंगे.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button