उत्तरप्रदेश
अयोध्या के जिला अस्पताल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, साधुवेशधारी पर मामला दर्ज
महिला का आरोप है कि जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उसे उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया जहां एंबुलेंस चालक और अस्पताल के चार कर्मियों ने दुष्कर्म किया।

अयोध्या,अमन यात्रा। रामनगरी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक और कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके साथ उपचार के बहाने दुष्कर्म किया। महिला श्री राम चिकित्सालय से रेफर होकर जिला अस्पताल आई थी। घटना गुरुवार देर रात की है। वहीं इस मामले में महिला के ससुराली जनों की ओर से अयोध्या के एक बाबा पर बहू के साथ दुष्कर्म करने की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।