उत्तरप्रदेशऔरैया

अराजकतत्वों के हर मूवमेंट पर है ड्रोन की नज़र

जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए लोगों से आपसी भाई चारे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से रहने की अपील की गई।

फफूंँद,औरैया। जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जनपद के सभी संवेदनशील इलाकों में शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए लोगों से आपसी भाई चारे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से रहने की अपील की गई।

इसी क्रम में गुरुवार को फफूंँद थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में नगर के मुख्य अछल्दा चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखते हुए थाना क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। चौराहे पर ड्रोन के उड़ते ही अराजकतत्वों में खलबली मच गई।जिसके बाद समस्त थाना क्षेत्र में ड्रॉन कैमरे से निगरानी कर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया साथ ही शांति व्यवस्था व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button