उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
डेरापुर में किशोरी लापता,युवक पर आरोप
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक 14 वर्षीय किशोरी कही लापता हो गई।पिता ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाना डेरापुर में शिकायत दर्ज कराई है

- परिजनों की शिकायत पर पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक 14 वर्षीय किशोरी कही लापता हो गई।पिता ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए थाना डेरापुर में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी समेत पीड़िता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।काफी खोजबीन के पता चला कि रूरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर कहीं अपने साथ ले गया है।पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की जल्द बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।



