अकबरपुर: आरके देवी आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
नगर पंचायत अकबरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और नेत्र रोगियों की सहायता के उद्देश्य से आगामी 04 मई 2026, दिन सोमवार को एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद (IOL) ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल (पुखरायाँ) की अनुभवी टीम द्वारा लगाया जाएगा

सुशील त्रिवेदी अकबरपुर, कानपुर देहात। नगर पंचायत अकबरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और नेत्र रोगियों की सहायता के उद्देश्य से 04 मई 2026, दिन सोमवार को एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद (IOL) ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल (पुखरायाँ) की अनुभवी टीम द्वारा लगाया जाएगा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में होगा इलाज शिविर में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। परामर्श चिकित्सकों के रूप में मुख्य नेत्र चिकित्सक डॉ. अवध दुबे (एम.एस. नेत्र) और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. गौरव दुबे (डी.ओ. डी.एन.बी. नेत्र) मरीजों की आँखों की जाँच अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा करेंगे।
स्थान और समय सेवा संस्था की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा ने जानकारी दी कि यह शिविर गायत्री फार्मा मेडिकल स्टोर, अकबरपुर (रसूलाबाद/रूरा चौराहा, देवद्वार के सामने) के हॉल में संपन्न होगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
निशुल्क सुविधाएँ और आवश्यक दस्तावेज सोसाइटी फॉर इक्विटेबल वॉलेंट्री एक्टिविटी सेवा संस्था (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में आंखों की जाँच, ऑपरेशन के लिए परामर्श और दवा वितरण की सुविधा पूर्णतः निशुल्क रहेगी।
नोट: ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड या वोटर कार्ड की छायाप्रति अवश्य लाएं।
निरंतर सेवा का संकल्प आयोजक टीम के सदस्य सुनील पाण्डेय, मुकेश पुरवार (पप्पू जी) और धीरू अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आरके देवी सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को इस शिविर का निरंतर आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी नगर वासियों और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।



