उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां / कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां इस प्रकार है

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां / कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां इस प्रकार है- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से 03 नवम्बर, 2025, बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर, 2025, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक, निर्वाचक नामावली का अंतिंम प्रकाशन 07 फरवरी, 2026 है। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अनुरोध किया है कि गणना अवधि दिनांक 04 नवम्बर, 2025 से दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक अपने घर पर आने वाले बी०एल०ओ० को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें तथा निर्वाचक नामावली में पंजीकृत मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम ऑनलाइन मतदाता सूची में सर्च कर सकते हैं।

Related Articles

AD
Back to top button