कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 89 मरीजों का किया गया उपचार

मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर,मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 89 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

Story Highlights
  • प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर,मलासा तथा जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 89 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। रविवार को विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े-  जिलाध्यक्ष/ एमएलसी विधान परिषद, जिलाधिकारी, सीडीओ सौम्या ने मोबाइल वेटरोनरी यूनिट (एम०वो०यू०) का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ / फ्लैग ऑफ

जहां पर बरौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 36 मरीजों का उपचार वहां पर मौजूद डॉक्टर जयंत कटियार तथा डॉक्टर अपर्णा सिंह द्वारा किया गया वहीं मलासा में 26 तथा जरसेन में 31 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर तरन्नुम नाज तथा डॉक्टर सौरभ सचान द्वारा किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

photo 8 1 10

ये भी पढ़े-  अयोध्या में श्रीराम जन्म महोत्सव के अवसर पर दिया गया योग का प्रशिक्षण

रात्रि के समय में मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही। इस मौके पर फार्मासिस्ट सुधीर सचान,त्रिलोकी नाथ,मिथुन पाल, एलटी योगेंद्र सिंह,रामप्रताप,फहीम,संगिनी ललिता,रीता,सुरेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button