कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

असर: ‘अमन यात्रा लाइव’ की खबर का बड़ा प्रभाव, जागा प्रशासन और बदला स्कूलों का समय

बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर राजेश कटियार के लेख ने खींचा था सरकार का ध्यान, अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूल

कानपुर देहात। जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने और शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुँचाने की मुहिम में ‘अमन यात्रा लाइव’ को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 19 अप्रैल को वरिष्ठ लेखक राजेश कटियार द्वारा लिखे गए विशेष लेख भीषण गर्मी में स्कूल समय पर पुनर्विचार जरूरी” के प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और महज 24 घंटे के भीतर परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया।

लेख में उठाई गई थी मासूमों की पीड़ा

बीते रविवार को प्रकाशित खबर में राजेश कटियार ने इस बात पर जोर दिया था कि तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच दोपहर 2 बजे तक स्कूल संचालित करना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ एक गंभीर समझौता है। लेख में तार्किक रूप से बताया गया था कि जब शिक्षक अपनी या बच्चों की वास्तविक परेशानी सामने रखता है, तो उसे ‘काम से बचने वाला’ मान लिया जाता है, जबकि हकीकत में वह चिलचिलाती गर्मी में बच्चों के साथ उसी तपती कक्षा में संघर्ष कर रहा होता है। इस भावुक और जमीनी हकीकत को बयां करने वाली खबर ने नीति-निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।

अब 12:30 बजे होगी छुट्टी, छात्रों और अभिभावकों ने जताई खुशी

खबर का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है। इस निर्णय से जिले के हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अभिभावकों का कहना है कि ‘अमन यात्रा लाइव’ ने सही समय पर इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया, जिससे मासूमों को लू और हीटस्ट्रोक के खतरे से बचाया जा सका। यह बदलाव दर्शाता है कि जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता है, तो उसका सकारात्मक असर समाज और व्यवस्था पर अवश्य पड़ता है।

ये भी पढ़े-  भीषण गर्मी में स्कूल समय पर पुनर्विचार जरूरी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button