उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

आगामी 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती अंशू शुक्ला द्वारा बताया गया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,

कानपुर,अमन यात्रा : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती अंशू शुक्ला द्वारा बताया गया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-14.05.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा। जिसका प्रचार-प्रसार समस्त पीएलवी, पैनल लॉयर, आशा बहूओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 अप्रैल 2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर महोदय की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई उक्त बैठक में उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारण करने की अपेक्षा की गई, बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महोदय द्वारा जनपद न्यायालय के मजिस्ट्रेट कोर्ट में कार्यरत लिपिकगण की बैठक बुलाई गई, उक्त बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री प्रथम कान्त, मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट श्री शैलेंद्र यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अंशू शुक्ला उपस्थित रहे, उक्त बैठक में उपस्थित समस्त लिपिकगण को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित किए गए वादों में जल्द से जल्द प्रोसेस तामील कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button