फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आदित्य एल–1 मिशन में फतेहपुर जिले के विवेक कुमार सिंह ने निभाई अहम भूमिका

चन्द्र यान -3 की सफलता के बाद अब आदित्य एल-1पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसरो आदित्य एल-1 को श्रीहरिकोटा से लांच करेगा। इस प्रोजेक्ट में वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेक कुमार सिंह की भूमिका रही है। विवेक कुमार सिंह धाता विकाश खण्ड के गोकुलपुर गांव के रहने वाले हैं।

धाता फतेहपुर :  चन्द्रयान -3 की सफलता के बाद अब आदित्य एल-1 पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसरो आदित्य एल-1 को श्रीहरिकोटा से लांच करेगा। इस प्रोजेक्ट में वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेक कुमार सिंह की भूमिका रही है। विवेक कुमार सिंह धाता विकाश खण्ड के गोकुलपुर गांव के रहने वाले हैं।

इसरो के अहमदाबाद के वैज्ञानिक विवेक कुमार सिंह चंद्रयान-2 एवं चंद्रयान-3 अभियान से भी जुड़े रहे हैं इसरो की दिल टीम में भी रहे सक्रिय वर्ष 2016 में इसरो ने राकेट तकनीक से एक क्रतिम दिल तैयार किया था इस दिल को तैयार करने वाली टीम में भी विवेक कुमार सिंह शामिल थे यह प्रयोग दो चरणों में किया गया था पहले चरण में जानवर की मृत्यु जल्दी हो गई थी उसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत की गई इसमें पंप में कई सुधार किए जाने थे उस टीम में विवेक सामिल थे अहमदाबाद से पहले त्रिवेंद्रम में भी रह चुके हैं। विवेक कुमार सिंह को डा०विली मेमोरियल एवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

बताते चलें विवेक कुमार सिंह धाता थाना के गोकुल पुर गांव के निवासी हैं। इनके पिता राम निवास सिंह रेलवे से अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं। चाचा अजय सिंह विकासखंड धाता के ऐरई कंपोजिट विद्यालय  में शिक्षक हैं। विवेक कुमार सिंह की इस सफलता ने समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और अपने गांव का नाम रोशन किया है।

Related Articles

AD
Back to top button