कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आपदा : आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत एक झुलसा

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीकरन गांव में गुरुवार की शाम हुई बेमौसम बरसात में आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक 55 वर्षीय किसान की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं दूसरा 50 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया.

Story Highlights
  • गौरीकरन गांव में गुरुवार की शाम हुई बेमौसम बरसात में आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक 55 वर्षीय किसान की मौके पर मृत्यु हो गई.

अमन यात्रा , पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीकरन गांव में गुरुवार की शाम हुई बेमौसम बरसात में आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक 55 वर्षीय किसान की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं दूसरा 50 वर्षीय किसान गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार हेतु कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरीकरन निवासी हरीराम पुत्र भगवानदीन उम्र करीब 55 वर्ष गांव के ही आलोक ऊर्फ बबलू पुत्र मौजीलाल के ट्यूबबेल में खेतीबाड़ी का काम करता था गुरुवार की शाम करीब पांच बजे के आसपास अचानक हुई बेमौसम बरसात के चलते आकाशीय बिजली गिरने से हरीराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं दूसरा किसान आलोक ऊर्फ बबलू गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है तथा मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button